रायपुर 14 नवंबर 2020 । नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया ने आज बालदिवस के अवसर पर देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को याद करते हुए उनके देश को दिये गये महत्वपूर्ण योगदान के बारे बताते हुए कहा कि उन्होंने देश के समुचित विकास के लिए पंचवर्षीय योजना बनाकर नियोजित विकास के कार्य क्रम बनाये । उनके इन्हीं कार्यक्रमो कीबजह से देश औद्योगिक और तकनीकी विकास कर सका है । पंडित नेहरू की दूरगामी सोच का परिणाम है कि आज देश ने उल्लेखनीय तरक्की की है । उनके द्वारा तैयार अधोसंरचनात्मक ढांचे का परिणाम है कि आज भारत तरक्की उंचायियों के शिखर पर है । डा डहरिया ने कहा कि छत्तीसगढ़ को भिलाई इस्पात संयंत्र की देन पंडित नेहरू की है । उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल महात्मा गांधी, डॉ अम्बेडकर,नेहरू जी, इंदिरा गांधी , राजीव गांधी के कार्यों एवं विचारों की प्रेरणा से छत्तीसगढ़ की ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूती के राजीव गांधी किसान न्याया योजना , गोधन न्याय योजना जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं से प्रदेश के समुचित विकास के कार्य योजना बद्ध तरीके से कर रहे हैं । आज छत्तीसगढ़ सरकार की योजनाओं को देश सराहना मिल रही है और र देश अन्य राज्य यहां योजनाओं में रूचि ले रहे हैं ।
कार्यक्रम में कोमल साहू, चंद्रशेखर चंद्राकर, राजूराम वंशे, ओमप्रकाश यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि और नागरिक उपस्थित थे ।