रायपुर : छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बड़ा फेरबदल हुआ है। निगम मंडलों में पदाधिकारियों में कुछ लोगों को हटा दिया गया है। सुशील आनंद शुक्ला को बनाया गया छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख । यह घोषणा आज रात कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव के.सी. वेणुगोपाल की तरफ से हुई।सुशील आनंद शुक्ला लगातार पार्टी के लिए जमीनी स्तर पर कार्य करते रहे हैं और वर्तमान में प्रवक्ता का उत्तरदायित्व निभा रहे थे।
प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला को आज बहुत बड़ी जिम्मेदारी मिली है इस जिम्मेदारी की आभास उन्हें नहीं हुई थी। सुशील आनंद बहुत ही सरल स्वभाव के हैं, उन्हें आज तक पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी उसे प्रमुखता से निभाते रहे।