सुकमा जिला में सुनील शर्मा पुलिस कप्तान के निर्देशन पर चलाये जा रहे “ पूना नर्कोम अभियान ” नई सुबह , नई शुरूवात

Chhattisgarh

सुकमा : स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया, सुकमा जिला में सुनील शर्मा पुलिस कप्तान के निर्देशन पर चलाये जा रहे “ पूना नर्कोम अभियान ” नई सुबह , नई शुरूवात के तहत थाना गादीरास के ग्राम मनकापाल में जिला प्रशासन के सहयोग से स्वास्थ्य पण्डूम ( स्वास्थ्य शिविर ) का आयोजन किया गया स्वास्थ्य शिविर में ग्राम मनकापाल व आसपास के लगभग 500 की संख्या में ग्रामीण आये सभी ग्रामीणों को स्वास्थ्य परीक्षण करवाकर उन्हें दवाइयाँ मुहैया कराया गया तथा स्वास्थ्य शिविर में कैम्प मनकापाल में पदस्थ जवानों का भी स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया स्वास्थ्य शिविर में आये सभी ग्रामीणों को सुकमा पुलिस द्वारा भोजन करवाया गया एवं साथ ही साथ ग्रामीणों को नक्सलियों के बहकावे मे नही आयें एवं जो समाज की मुख्य धारा से भटक गये है वे मुख्यधारा से जुड़कर सुकमा के विकास मे भागीदार बनने हेतु समझाईस दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *