जम्मू-कश्मीर : भारतीय सेना ने गुरुवार को LOC पर उरी के पास रामपुर सेक्टर में 3 आतंकियों को ढेर कर दिया। आतंकवादी हाल ही में पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर से भारतीय सीमा में आए थे। भारतीय सेना ने ऑपरेशन में मारे गए आतंकवादियों के पास से 5 AK-47 राइफल, 8 पिस्टल और 70 हथगोले बरामद किए हैं।
चिनार कोर के कमांडर जनरल डीपी पांडे ने कहा कि आतंकियों के पास से पाकिस्तानी रुपए भी बरामद हुए। वे पाकिस्तान के रास्ते भारत में दाखिल हुए। उन्होंने बताया कि पिछले 4 दिनों से सर्च ऑपरेशन चल रहा था।