रायपुर। खारून नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने के कारण नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नगर निगम रायपुर द्वारा महादेवघाट के समीप स्थित विसर्जन कुंड में मूर्ति विसर्जन की प्रक्रिया फिलहाल बंद कर दी गई है।प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे महादेवघाट स्थित विसर्जन कुंड में मूर्ति विसर्जन के लिए नहीं आएं और स्थिति सामान्य होने तक प्रशासन का सहयोग करें।प्रशासन के अनुसार, खारून नदी का जलस्तर सामान्य होते ही विसर्जन कुंड में मूर्ति विसर्जन की प्रक्रिया पुनः शुरू कर दी जाएगी। नागरिकों की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने सभी से सहयोग की अपील की है।