जीतू पटवारी को उत्तम यादव मामले में मिली अग्रिम जमानत

National

इंदौर।जू प्रभारी डॉ. उत्तम यादव वाले मामले में गुरूवार को विधायक और पूर्व मंत्री जीतू पटवारी को अग्रिम जमानत मिल गई है। विधायक पटवारी को भोपाल स्थित विशेष अदालत से यह जमानत मिली है। पटवारी की ओर से अभिभाषक अजय गुप्ता और जय हार्डिया ने भोपाल कोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए आवेदन प्रस्तुत किया था जिसके बाद कोर्ट ने पटवारी को 50 हजार रुपए की राशी पर अग्रिम जमानत दी है। गौरतलब है कि नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी और जू प्रभारी डॉ. उत्तम यादव ने राजेंद्र नगर थाने में जीतू पटवारी पर शासकीय कार्य में बाधा का केस दर्ज कराया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *