रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी तरुण चुघ दो दिवसीय रायपुर प्रवास पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी श्री चुघ 26 सितंबर को रात्रि 9:10 बजे राजधानी रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद विमानतल पहुंचेंगे। वहाँ से राज्यसभा सांसद श्रीमती लक्ष्मी वर्मा के निवास में रात्रि 9:30 बजे पहुँचकर उनसे मुलाकात करेंगे।
भाजपा राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी तरुण चुघ 27 सितंबर को सुबह 09:30 बजे सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री से मुलाकात करेंगे। इसके पश्चात प्रातः 11:00 बजे मण्डी ग्राउण्ड देवेंद्र नगर रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का श्रवण करेंगे। चुघ दोपहर 12:00 बजे कथा वाचक इंद्रेश उपाध्याय जी से मुलाकात करने के बाद दोपहर 1:35 बजे दिल्ली रवाना होंगे।