रायपुर, 26 सितंबर 2026। ई-चालान के निराकरण और साइबर फ्रॉड से वाहन चालकों को बचाने के उद्देश्य से यातायात पुलिस, परि1वहन विभाग, रायपुर ऑटो डीलर्स एसोसिएशन (RADA) और इंश्योरेंस कंपनियों की संयुक्त बैठक कालीबाड़ी स्थित सभागार में आयोजित की गई।बैठक में डीसीपी यातायात डॉ. अर्चना झा ने बताया कि ई-चालान का भुगतान केवल अधिकृत सरकारी eChallan पोर्टल अथवा mParivahan App के माध्यम से ही करें। यातायात पुलिस व्हाट्सऐप या सोशल मीडिया के जरिए भुगतान लिंक नहीं भेजती।
RTO अधिकारी आशीष देवांगन ने वाहन चालकों से अपने वाहन के पंजीकृत मोबाइल नंबर को अपडेट रखने की अपील की, ताकि ई-चालान की सूचना समय पर SMS के माध्यम से मिल सके।

WhatsApp लिंक पर न करें भुगतान
यातायात पुलिस ने वाहन चालकों को चेताया कि व्हाट्सऐप या अन्य माध्यम से प्राप्त किसी संदिग्ध लिंक पर क्लिक कर भुगतान न करें। OTP, बैंक डिटेल या अन्य संवेदनशील जानकारी किसी के साथ साझा न करें।
ऑनलाइन भुगतान नहीं करने वाले वाहन चालक यातायात मुख्यालय कालीबाड़ी में ऑफलाइन भुगतान कर सकते हैं। अधिकृत च्वॉइस सेंटर और परिवहन सेवा केंद्र से भी ई-चालान संबंधी सहायता ली जा सकती है।
ऑटो डीलर्स करेंगे जागरूक
RADA अध्यक्ष कैलाश खेमानी ने ई-चालान के अधिकृत पोर्टल की जानकारी वाहन चालकों तक पहुंचाने और अपने प्रतिष्ठानों के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार में सहयोग देने की बात कही।बैठक में एडीसीपी यातायात राम कुमार बर्मन, एसीपी यातायात स्नेहिल साहू एवं सतीश ठाकुर, वरिष्ठ क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी आशीष देवांगन, RADA के पूर्व अध्यक्ष रविंद्र भसीन, FADA स्टेट अध्यक्ष विवेक गर्ग, RADA अध्यक्ष कैलाश खेमानी, Treasurer अभिनव ऋषि सहित करीब 100 ऑटो डीलर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
यातायात पुलिस की अपील: –
ई-चालान की जानकारी और भुगतान के लिए केवल अधिकृत सरकारी माध्यम का इस्तेमाल qकरें। फर्जी वेबसाइट, संदिग्ध लिंक और व्हाट्सऐप संदेशों से सावधान रहें।