रायपुर, 22 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार जिला प्रशासन रायपुर की नवाचारी पहल प्रोजेक्ट दृष्टि’ के अंतर्गत विद्यालयों में निःशुल्क नेत्र जांच हेतु विशेष स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।इन शिविरों में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा स्कूली बच्चों की आंखों की जांच की जा रही है। टीम ने बच्चों को नियमित नेत्र परीक्षण के महत्व के साथ-साथ आंखों की सेहत के लिए पौष्टिक आहार लेने और जंक फूड से बचने की सलाह भी दी।अब तक आयोजित शिविरों में कुल 630 बच्चों का नेत्र परीक्षण किया गया, जिनमें से 89 बच्चों को चश्मे की आवश्यकता पाई गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जल्द ही इन बच्चों को निःशुल्क चश्मे उपलब्ध कराए जाएंगे।जिला प्रशासन का यह प्रयास बच्चों की आंखों की सुरक्षा और उनके स्वस्थ भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।