छत्तीसगढ़ : रायपुर नगरीय प्रशासन विकास विभाग की सचिव अलरमेल मंगई डी. ने आज रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड की महत्वपूर्ण परियोजना एकीकृत यातायात प्रबंधन प्रणाली “दक्ष“ का अवलोकन किया। आयुक्त शिव अनंत तायल, राज्य शहरी विकास अभिकरण के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी सौमिल रंजन चौबे भी उनके साथ थे। जय स्तंभ चौक स्थित बहुमंजिला पार्किंग सह दक्ष परिसर में परियोजना से जुड़े अधिकारियों ने शहरी यातायात को सुव्यवस्थित करने, सड़क सुरक्षा व सतर्कता के साथ-साथ ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में लगे वाहनों के ट्रैकिंग तकनीक, अतिआधुनिक कैमरे के जरिए निगरानी, महिला सुरक्षा हेतु पैनिक बटन, पब्लिक एड्रेस सिस्टम जैसे कई महत्वपूर्ण सुविधाओं से लैस दक्ष प्रणाली का लाईव डेमो दिया। इस दौरान रायपुर स्मार्ट सिटी व नगर निगम के अधिकारी उपस्थित थे।