छत्तीसगढ़ : रायपुर, 08 मई 2019 छत्तीसगढ़ मंत्रालय (महानदी भवन) को अग्नि दुर्घटनाओं से सुरक्षित रखने हेतु आज प्रशिक्षण और जानकारी सत्र का आयोजन किया गया। मंत्रालय परिसर में आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में नगर सेना के अग्नि शमन दल द्वारा मंत्रालयीन अधिकारियों-कर्मचारियों को मंत्रालय को अग्नि दुर्घटनाओं से बचाने प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण में अग्नि दुर्घटनाओं के कारणों के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गयी। साथ ही अग्नि शमन के समय बचाव के लिए विभिन्न उपकरणों के प्रयोग की जानकारी दी गयी। प्रशिक्षण में अग्नि दुर्घटनाओं से बचाव और आग को फैलने से रोकने के लिए विभिन्न उपायों के विषय में बताया गया।