रायपुर : पुलिस मुख्यालय द्वारा तीसरी वाहिनी, छ स ब ल अमलेश्वर दुर्ग के 02 प्लाटून कमांडर को कंपनी कमांडर एवं 04 सेक्शन कमांडर को प्लाटून कमांडर के पद पर आज पदोन्नति दिया गया। आज प्लाटून कमांडर प्रमोद शर्मा को कंपनी कमाण्डर में पदोन्नत एवं सेक्शन कमांडर दिनेश सिंह को प्लाटून कमांडर पद पर पदोन्नत किया गया है। स्टार सेरेमनी धर्मेंद्र सिंह भापुसे सेनानी एवं वर्षा मिश्रा उप सेनानी, संजय दीवान सहायक सेनानी द्वारा किया गया। अधिकारी ने बताया कि इन्होंने अपने कार्यकाल में बेहतर कार्य किया है और आज इनको पदोन्नत कर जल्द कार्यभार संभालेंगे।
इस कार्यक्रम के दौरान मिलमन मिंज सीसी, चंद्रशेखर तिवारी सूबेदार, नीरज पारा पी सी एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।