लता उसेंडी ने प्रियंका गांधी से पूछा कि “क्या लड़की हूं लड़ सकती हूं नारा सिर्फ जुमला है”

Chhattisgarh

रायपुर : भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लता उसेंडी ने प्रियंका गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि फरवरी में जब कांग्रेस का राष्ट्रीय अधिवेशन रायपुर में हुआ था , तो आपके सचिव ने छत्तीसगढ़ महतारी का अपमान करते हुए आपकी ही पार्टी के महिला नेत्री अर्चना गौतम से अभद्र व्यवहार किया था। जिसकी शिकायत उनके पिताजी ने भी दर्ज कराई थी।

नारी शक्ति को सशक्त करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद में 33% महिला आरक्षण नारी शक्ति वंदन अधिनियम पास कराया जिसकी बधाई देने जब आपकी पार्टी की कार्यकर्ता अर्चना गौतम दिल्ली कांग्रेस कार्यालय पहुंची तो फिर आपके लोगों ने उससे अभद्रता की। लता उसेंडी ने प्रियंका से पूछा कि “क्या लड़की हूं लड़ सकती हूं नारा सिर्फ जुमला है” या फिर अर्चना गौतम जो आपकी पार्टी की कार्यकर्ता है उसको न्याय दिलवाएंगी,और अपने सचिव को सजा दिलवाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *