इंदौर : प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की चांदी की मूर्ति अब इंदौर के सर्राफा बाजार में मिलेगी। इंदौर के सराफा बाज़ार में अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चांदी की मूर्तियाँ भी बिक्री के लिए उपलब्ध होंगी l इन मूर्तिओं को एक सराफा व्यापारी मुंबई के ज्वेलर्स से ऑर्डर देकर बनवा कर इंदौर में बेचने के लिए ला रहा है l ७ इंच उंची ये मूर्तियां अलग-अलग मुद्राओं और कुर्तों वाली हैं।150 ग्राम की चांदी की मूर्ति का रेट 11 हजार रुपए हैl जानकारी के अनुसार इंदौर के छोटा सर्राफा के व्यापारी निर्मल वर्मा ने यह काम शुरू किया है । ओल्ड राजमोहल्ला में रहने वाले निर्मल के लिए पीएम नरेंद्र मोदी एक आइकन हैं। निर्मल भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष भी हैं। पिछले काफी वक्त से हर-हर मोदी, घर-घर मोदी के अभियान को आगे बढ़ा रहे हैं।