गोबरा- नवापारा : रायपुर जिले के नगर पालिका गोबरा- नवापारा में आज हर रविवार आधिकारी- कर्मचारी, पार्षदगणों एवं नागरिकों की 13 टीम बनाकर 7.5 किलोमीटर सड़क की विषेश सफाई की गई। गोबरा- नवापारा में विषेश अभियान चला कर सड़कों की सफाई की गई और स्वच्छता जागरुकता अभियान के तहत नगरपालिका कार्यालय, उद्यान आदि में स्वच्छता की शपथ ली गई। रोड को सफाई , झाड़ू लगाई गई और जनता को स्वच्छता अभियान संदेश दिया गया। बस स्टेंड से लेकर नगरनिगम ऑफिस, चौंका चौराहों तब झाड़ू लगाया गया ।