गौ माता की क्रूरतापूर्वक हत्या कर गौमांस बेचने वाले एक महिला के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

Uncategorized

बलौदाबाजार : जिला बलौदाबाजार भाटापारा ,जहाँ गौमाता को पूजनीय मानकर उनकी पूजा की जाती है वहीं गौमाता की क्रूरता से हत्या कर उनके माँस को बेचने का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है.कुछ ऐसा ही मामला बलौदा बाजार के सरसींवा थाना अंतर्गत देखने को मिला ,जहां सरसींवा पुलिस ने गौमाता की हत्या कर उनके माँस को बेचने वाले 4 आरोपियों को धर दबोचा है।

मिली जानकारी के मुताबिक सरसींवा थाना को मुखबिर से सूचना मिला कि ग्राम भिनोदा में कुछ लोग गाय की क्रूरता पूर्वक हत्या कर उनके माँस काटकर बेच रहा है. जिस पर सरसींवा टी आई राजेश साहू गंम्भीरता लेते मौके पर अपने टीम के साथ रवाना हुआ, और गौ माँस बिक्री करने वाले के घर पर छापेमारी कर घेराबंदी की.आरोपियों के मकान में 10-10 किलो के पैकेट में गौमांस अलग-अलग बंधा मिला और कुल 40 किलो माँस बरामद किया. घटना स्थल पर गाय की हत्या में उपयुक्त होने वाले दो नग लोहे की टांगी व दो खुरपा नामक हथियार खून से लथपथ जप्त किया गया।

बताया जा रहा आरोपीयों को ग्रामीणों ने पहले भी गायों की हत्या कर माँस नहीं बेचने चेतावनी दिया था बावजूद आरोपी ग्रामीणों के कहने से बाज नहीं आया और फिर गाय की हत्या कर माँस बेचने लगी और सरसींवा पुलिस ने एक महिला समेत तीन पुरुष को धर दबोचा अब सरसींवा पुलिस विधिवत कार्यवाही कर चारों को न्यायिक रिमांड पर लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *