भाजपा किसान मोर्चा का विधानसभास्तरीय धरना संपन्न

Uncategorized

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा द्वारा प्रदेश कि कांग्रेस सरकार के किसान विरोधी नीति के खिलाफ व खाद की किल्लत बिजली की अघोषित कटौती जैसे अनेक महत्वपूर्ण मुद्दे को लेकर आज सभी विधानसभा में किसान मोर्चा का धरना प्रदर्शन संपन्न हुआ। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम बिहारी जयसवाल कोरिया जिले की मनेंद्रगढ़ विधानसभा में विशाल धरना को संबोधित करते हुए कहा किसान मोर्चा लगातार किसानो की हक की लड़ाई लड़ेगा। प्रदेश भर में अघोषित विद्युत कटौती, खाद की कमी से किसानों के माथे में चिंता की लकीर साफ दिखाई दे रही है, परंतु प्रदेश की कांग्रेस सरकार कुंभकरण की नींद सो रही है। ऐसी सरकार को आने वाले समय में सत्ता से बेदखल करने का आज भाजपा कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया है।

किसान मोर्चा के प्रदेश प्रभारी संदीप शर्मा ने कहां है कि राज्य की कांग्रेस सरकार किसानों को परेशान करने से बाज नहीं आ रही है अपनी सारी गलती का ठीकरा केंद्र सरकार के ऊपर फोड़ने का प्रयास करती है भाजपा किसान मोर्चा के आंदोलन के बाद अब सोसाइटी में रसायनिक खाद आने लगा है फिर भी आज किसानों को गुणवत्ता विहीन वर्मी कंपोस्ट खरीदने के लिए बाध्य किया जा रहा है किसानों से आव्हान किया ऐसे किसी भी बाध्यता को स्वीकार ना करें।
भाजपा किसान मोर्चा रायपुर जिला द्वारा आज मोती बाग चौक पर धरना का आयोजन किया गया जिसमें भाजपा की जिला अध्यक्ष पूर्व विधायक श्रीचंद सुंदरानी ने सरकार के द्वारा 2 किलो की गोबर को 10 में बेचे बेचे जाने का विरोध किया रसायनिक खाद सोसाइटी में उपलब्ध नहीं होना और खुले बाजार में अधिक मात्रा में उपलब्ध होना यह बहुत बड़ा षड्यंत्र है
प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने धरना को संबोधित करते हुए कहा की सरकार सजग हो जाए किसानों के साथ षड्यंत्र करना बंद करें अन्यथा भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सड़क से लेकर सदन तक लड़ाई लड़ने में पीछे नहीं हटेगी आज के झरना में पूर्व विधायक नंदे साहू जिला के महामंत्री ओंकार बस रमेश ठाकुर बजरंग खंडेलवाल सत्यम दुआ गोपी साहू अनुराग अग्रवाल योगी अग्रवाल उपस्थित थे
पाटन विधानसभा में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष मोतीलाल साहू के नेतृत्व में विशाल धरना हुआ एवं धरना के पश्चात एस डी एम को ज्ञापन सौंपा गया ।
विधानसभास्तरीय में धरना कार्यक्रम में चन्द्रशेखर साहू सांसद चंदूलाल साहू, पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा, पूर्व मंत्री रमशिला साहू, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश पांडे, पूर्व मंत्री भैया लाल राजवाड़े, पूर्व विधायक लखन लाल देवांगन, अवधेश चंदेल, लाभचंद बाफना, दयालदास बघेल, प्रदेश महामंत्री किरण देव, श्रीनिवास राव मद्दी, संतोष बाफना, कमल चंद भंजदेव, पूर्व विधायक सांवलाराम डहारे, पूर्व सांसद मधुसूदन यादव, नीलू शर्मा, खिलावन साहू, किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर, गौरी शंकर श्रीवास, प्रेम शंकर पटेल, कोमल चंद राजपूत, महामंत्री युधिष्ठिर चंद्राकर, महामंत्री द्वारकेश पांडे, प्रदेश मिडिया प्रभारी अजय साहू सहित भाजपा पदाधिकारी व किसान मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *