उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल 23 जुलाई को बालोद जिले के दौरे पर रहेंगे

Uncategorized

रायपुर, 22 जुलाई 2021/ उच्च शिक्षा मंत्री एवं बालोद जिले के प्रभारी मंत्री उमेश पटेल 23 जुलाई को बालोद जिले के दौरे पर रहेंगे और वहां आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मंत्री पटेल रायपुर से बालोद के लिए पूर्वान्ह 10ः30 बजे प्रस्थान करेंगे और दोपहर 12ः45 बजे बालोद जिले के ग्राम चरौदा में स्थापित गौठान का निरीक्षण करने के साथ ही हितग्राहियों से चर्चा भी करेंगे। इसके पश्चात वे दोपहर 1ः30 बजे बालोद स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ठ स्कूल का निरीक्षण और दोपहर 1ः50 बजे सर्किट हाउस में स्थानीय जनप्रतिनिधियों से चर्चा करेंगे। मंत्री पटेल 3ः00 बजे कलेक्ट्रेट बालोद सभाकक्ष में आयोजित विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे और शाम 4ः30 बजे रायपुर के लिए रवाना होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *