भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री शेलेंद्री परघनिया ने फुलन देवी को लेकर दिया विवादित बयान….

Uncategorized

रायपुर : छत्तीसगढ़ आबकारी मंत्री कवासी लखमा द्वारा  भाजपा की छत्तीसगढ़ प्रभारी डी पुरंदेश्वरी पर किया गया  बयान बाजी के लिए विरोध में आज भाजपा की जिला महिला मोर्चा ने किया प्रदर्शन, सैकड़ों की संख्या में भारतीय जनता पार्टी की जिला महिला मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित थे और मंत्री कवासी लखमा को चूड़ी भेंट करने उनके निवास के लिए  निकले थे। रायपुर पुलिस द्वारा उनको रोकने के लिए जगह जगह बैरिकेडिंग लगाया गया था। पुलिस टीम ने  शंकर नगर के पास उनको रोका गया जिसके बाद महिला कार्यकर्ताओं ने ब्रीकेटिंग पास प्रदर्शन किया और मंत्री कवासी लखमा को अपना बयान वापस लेने के लिए नारे लगाए और साथ ही यह भी नारे लगाए की “महिला के सम्मान में महिला मोर्चा उतरी मैदान में”।इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री  शेलेंद्री परघनिया ने कहा कि मै फूलन देवी का सम्मान करती हूं लेकिन पहले वह डकैत थी और उन्होंने बहुतों का मर्डर भी किया था और फूलन देवी जेल गई थीं लेकिन कवासी लखमा ने डी पुंदेश्वरी को फूलन देवी कहना बिल्कुल गलत है और मैं इसकी घोर निंदा करती हूं , कवासी लखमा को उसके लिए भाजपा प्रदेश प्रभारी पुरंदेश्वरी से माफी मांग मांगे।

भारतीय जनता पार्टी के महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री शेलेंद्री परघनियां की विवादित बयान

प्रदर्शन दौरान ही  भारतीय जनता पार्टी के महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री शेलेंद्री परघनियां का विवादित बयान,  महिला सम्मान के लिए बातें करती है और वहीं  फूलन देवी जिनके साथ अत्याचार हुआ था,जो एक उत्पीड़ित महिला जो उत्पीड़न के विरोध में अपने ऊपर हुए अत्याचार को लेकर डकैत बन गई थीं वही फूलन देवी जो देश की सांसद थी उनके लिए इस तरह का शब्द का प्रयोग किया ,विवादित बयान दी। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने कई नारे लगाए जिनमें से एक बोल यह भी था कि” महिलाओं के सम्मान में महिला मोर्चा उतरे मैदान में”!

 आप वीडियो में सुन सकते हैं..

 छत्तीसगढ़ के आबकारी मंत्री कावासी लखमा के जबान फिसली :

छत्तीसगढ़ कांग्रेस के सीनियर लीडर और आबकारी मंत्री कवासी लखमा गुरुवार को प्रेस से मिलिए कार्यक्रम में पत्रकारों से चर्चा करते हुए मंत्री के ज़बान फिसली भाजपा प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी को फूलन देवी फिसले हुए शब्द को लेकर बीजेपी के महिला मोर्चा द्वारा आज मंत्री कवासी लखमा के विरोध में चूड़ी भेंट करने का कार्यक्रम रखा गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *