नक्सली सड़क निर्माण स्थल पर पहुंच गए और काम बंद करवा दिया

Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ : पखांजूर जिले में नक्सलियों ने सड़क निर्माण का विरोध करते हुए जमकर उत्पात मचाया है। बड़ी संख्या में पहुंचे नक्सलियों ने एक जेसीबी को आग के हवाले कर दिया है। वहीं चालक को अपने साथ बंधक बनाकर ले गए। जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के पनीडोबीर में सड़क निर्माण का कार्य जारी है इसी बीच सोमवार को बड़ी संख्या में नक्सली सड़क निर्माण स्थल पर पहुंच गए और काम बंद करवा दिया और वहां स्थित मजदूरों को भगा दिया। नक्सलियों ने निर्माण कार्य में लगे एक जेसीबी को आग के हवाले कर दिया। वहीं उसके चालक को अगवा कर अपने साथ ले गए चालक का अब तक कोई पता नहीं चल पाया है फिलहाल पुलिस मौके के लिए निकल चुकी है। घटना की पुष्टि एसपी कन्हैयालाल ध्रुव ने की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *