सभी विकास कार्यों को समय सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण करवाने के निर्देश

Chhattisgarh

रायपुर – आज संध्या नगर निगम रायपुर के महापौर  एजाज ढेबर ने नगर निगम जोन 2 कार्यालय पहुंचकर जोन के कार्यों की गहन समीक्षा जोन 2 अध्यक्ष  हरदीप सिंह होरा बंटी, एमआईसी सदस्य सुन्दर जोगी,  सुरेश चन्नावार, पूर्व नेता प्रतिपक्ष व पार्षद  सूर्यकांत राठौड, पार्षद  अनवर हुसैन,  तिलक पटेल, प्रभारी जोन कमिश्नर  विनोद देवांगन सहित जोन के संबंधित जोन अधिकारियों की उपस्थिति में करते हुए प्रभारी जोन कमिश्नर को जनहित में आवश्यक निर्देश दिये।

महापौर ढेबर ने समीक्षा के दौरान पार्षदों सहित जोन के वार्डो में वर्तमान सफाई व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया एवं इसे निरंतरता से जारी रखने कहा। वहीं महापौर ने जोन 2 के वार्डो में फॉगिंग बंद होने पर अपनी गहन नाराजगी व्यक्त की एवं तत्काल सभी वार्डो में मच्छरों के नियंत्रण हेतु तत्काल फॉगिंग अभियान प्रारंभ करने निर्देश दिये। महापौर  ढेबर ने निर्माणाधीन सभी विकास कार्यों को मॉनिटरिंग कर तय समय सीमा में गुणवत्ता के साथ जनहित में जनसुविधा हेतु पूर्ण करने निर्देशित किया। महापौर  ढेबर ने सभी संपत्तिकर दाताओं को तत्काल प्राथमिकता से निगम हित में राजस्व वसूली हेतु डिमांड नोटिस जारी करने एवं शत प्रतिशत राजस्व वसूली करने का लक्ष्य बनाकर अभियान पूर्वक वसूली सुनिश्चित करने के निर्देश जोन कमिश्नर एवं जोन के सहायक राजस्व अधिकारी को दिये। महापौर  ढेबर ने जोन के वार्डो में स्ट्रीट लाईट प्रबंधन सुधारने, बंद लाईटों को चालू करने, जोन की ओर से तत्काल इस हेतु अनुबंधित कंपनी प्रबंधन को पत्र लिखकर मॉनिटरिंग कर जनहित में प्रकाश व्यवस्था सुचारू बनाने कार्यवाही करने के निर्देश दिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *