विभागीय परीक्षा दिनांक 23 से 28 अगस्त तक

Chhattisgarh

रायपुर 28 जून 2021/छत्तीसगढ़ शासन, गृह-सी विभाग द्वारा संचालित विभागीय परीक्षा परीक्षा दिनांक 23 अगस्त 2021 से 28 अगस्त 2021 तक रायपुर में आयोजित होगी।

इस परीक्षा हेतु शासकीय छत्तीसगढ़ महाविद्यालय, बैरन बाजार, रायपुर के कक्ष क्रमांक- 56 को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है। रायपुर संभाग के संभाग आयुक्त  ए के टोप्पो ने संभाग अंतर्गत समस्त जिला रायपुर, महासमुंद,धमतरी , बलोदा बाजार और गरियाबंद जिला के जिला कलेक्टरों को पत्र जारी कर आग्रह किया है कि जिले के अधीनस्थ समस्त विभागों से उक्त परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र के संबंध में सूचित की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *