रायपुर- 23 जून, 2021/पीआर/आर/119रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की बेहतर यात्रा सुविधा हेतु राजेन्द्रनगर–दुर्ग-राजेन्द्रनगर के मध्य 02 जुलाई, 2021 तक चल रही स्पेशल ट्रेन के परिचालन में 02 सितम्बर , 2021 तक विस्तार किया जा रहा है । अब गाड़ी संख्या 03288 राजेन्द्रनगर–दुर्ग स्पेशल ट्रेन को दिनांक 31 अगस्त, 2021 तक तथा गाड़ी संख्या 03287 दुर्ग-राजेन्द्रनगर पूजा स्पेशल ट्रेन को दिनांक 02 सितम्बर, 2021 तक चलेगी ।