नगरों में विभूतियों का नाम जोड़ा जाना उचित : भाजपा

Chhattisgarh

रायपुर : प्रदेश भाजपाध्यक्ष विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ के चंदखुरी, गिरौदपुरी और सोनाखान के नाम में इन स्थानों से जुड़े विभूतियों के नाम को जोड़े जाने को उचित फ़ैसला बताया है।  साय ने कहा कि माता कौशल्या, बाबा घासीदास और शहीद वीर नारायण सिंह जी से जुड़े स्थानों में इन पौराणिक, आध्यात्मिक और ऐतिहासिक विभूतियों का नाम जोड़ देने से इन स्थलों का महत्व और स्पष्ट होगा। उन्होंने कहा कि हालांकि छत्तीसगढ़ का हर व्यक्ति इन स्थानों के महत्व से भलीभाँति अवगत है ही।  साय ने कहा कि कांग्रेस को चाहिये कि अपने बचे हुए कार्यकाल में वह इन स्थलों की गरिमा के अनुरूप इसका विकास करे, कांग्रेस ने दशकों तक अवसर मिलने के बावजूद इन स्थलों को उपेक्षित रखा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *