08 किलो गांजा के साथ अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर उत्कर्ष सिंह गिरफ्तार

Chhattisgarh

रायपुर – पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अजय कुमार यादव द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को नशे का काला कारोबार करने वाले कारोबारियों की पतासाजी कर कार्यवाही करने एवं इस पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है। जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों द्वारा मुखबीर लगाकर, पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर नशे का कारोबार करने वाले कारोबारियों के संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही है। इसी तारतम्य में थाना सिविल लाईन पुलिस की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना सिविल लाईन क्षेत्रांतर्गत राजा तालाब स्थित लोटस हाॅस्पिटल के पास एक व्यक्ति अपने बैग में गांजा रखा है तथा कहीं जाने की फिराक में है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना सिविल लाईन पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये गये व्यक्ति को चिन्हांकित करते हुये घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम उत्कर्ष सिंह निवासी रायबरेली उत्तरप्रदेश का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उत्कर्ष सिंह की बैग की तलाशी लेने पर बैग में गांजा रखा होना पाया गया। जिस पर आरोपी उत्कर्ष सिंह के कब्जे से कुल 08 किलो ग्राम गांजा कीमती लगभग 50,000/- रूपये, 01 नग मोबाईल फोन एवं नगदी 200/- रूपये जप्त किया जाकर आरोपी को गिरफ्तार किया गया तथा आरोपी के विरूद्ध थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 264/21 धारा 20(बी) नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर अग्रिम कार्यवाही किया गया। नशे का काला कारोबार करने वाले कारोबारियों के विरूद्ध रायपुर पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा।

गिरफ्तार आरोपी- उत्कर्ष सिंह पिता राकेश सिंह उम्र 20 साल स्थाई पता ग्राम खान जहानपुर (बखारी) पोस्ट परशदेपुर डीह सलोन रायबरेली अमेठी जिला
रायबरेली उत्तरप्रदेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *