रायपुर 09 जून 2021/ संचालनालय सैनिक कल्याण, छत्तीसगढ़ के अथक प्रयासों एवं सहायक महाप्रबंधक भारतीय स्टेट बैंक, भोपाल के सहयोग से छत्तीसगढ़ राज्य के 90 भूतपूर्व सैनिक को भारतीय स्टेट बैंक में स्थाई बैंक गार्ड के पद पर नियुक्ति हेतु चयन किया गया है।
संचालक संचालनालय सैनिक कल्याण छत्तीसगढ़ ने बताया कि भूतपूर्व सैनिक ने बैंक द्वारा आयोजित शारीरिक कौशल परीक्षा के लिए निर्धारित शर्तो में सफलता हासिल की हैं। उन्होंने सभी चयनित भूतपूर्व सैनिकों को इसके लिए बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।