मुख्यमंत्री राज्योत्सव स्थल में कृषि ऋण मुक्ति कार्यक्रम में शामिल होंगे

Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ : रायपुर, 27 जनवरी 2019/मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज 28 जनवरी को अटल नगर, नया रायपुर के राज्योत्सव परिसर में आयोजित किसान आभार सम्मेलन में शामिल होंगे। वे शाम को मंत्रालय में केबिनेट की बैठक भी लेंगे।

मुख्यमंत्री  बघेल सुबह 11 बजे भिलाई-3 मुख्यमंत्री निवास से रवाना होकर राज्य अतिथि गृह (पहुना) पहुंचेंगे। वे यहां से रवाना होकर दोपहर 1.20 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वे दोपहर 3 बजे राज्योत्सव स्थल, अटल नगर, नया रायपुर में किसान आभार सम्मेलन में शामिल होंगे। इसके उपरांत वे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेंगे तथा यहां से रवाना होकर शाम 5.40 बजे मंत्रालय पहुचेंगे वे शाम 6 बजे से केबिनेट की बैठक लेंगे। वे यहां से रात्रि आठ बजे भिलाई-3 के लिए रवाना होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *