*मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने किया वृक्षारोपण* *मधुरी सेंटर का स्वास्थ्य अमला रहा मौजूद*

Madhyapradesh

अरुण गुप्ता सीधी मध्य प्रदेश।

+916264644793

 

 

मधुरी सेंटर प्रांगण में शनिवार को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर बीएल मिश्रा नेतृत्व में पौधारोपण किया गया। जिसमें कई फलदार पेड़ भी लगाए गए। साथ ही सभी स्वास्थ्य कर्मियों के बीच पौधे का वितरण भी किया गया। इस मौके पर सीएमएचओ श्री मिश्रा ने कहा कि पर्यावरण को संतुलित रखने के लिए और मानव जीवन को बचाने के लिए पेड़-पौधा लगाना अतिआवश्यक है। यदि पेड़-पौधे नहीं रहेंगे तो पृथ्वी से मानव जीवन समाप्त हो जाएगा। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे कार्बन डाइऑक्साइड गैस लेते है और आक्सीजन छोड़ते हैं। जिसका ग्रहण मानव जाति किया करता है। पेड़ पौधे रहने से वर्षा अधिक होती है यदि पेड़ पौधे नहीं रहेंगे तो वर्षा भी नहीं होगी। उन्होंने अस्पताल के सभी कर्मियों को अपने-अपने घरों में कम से कम पांच-पांच पौधे लगाने की अपील की। इस अवसर पर मधुरी कोरेंटिन सेंटर के स्वास्थ्य कर्मी राधा पांडेय डॉक्टर सूरज , सत्या जैसवाल स्टाफ नर्स पूजा कुशवाहा ,प्रज्ञा सिंह स्टाफ नर्स फूल चंद्र सिंह मरकाम सपोर्ट स्टाप दीपक साकेत सपोर्ट स्टॉप फार्मासिस्ट गजानंद विश्वकर्मा एवं सभी स्वास्थ्य कर्मियों ने इस पौधारोपण कार्य में हिस्सा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *