डबल मर्डर …शिक्षक दंपत्ति का अज्ञात ने की हत्या, पुलिस जुटी जांच

Chhattisgarh

धमतरी। नगर पंचायत कुरूद में डबल मर्डर की वारदात को अंजाम देकर कातिल फरार हो गया। सुबह जैसी ही इस घटना की जानकारी मिली क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। मिली जानकारी के अनुसार एक शिक्षक और उसकी पत्नी की सिर को पत्थर से कुचलकर बेरहमी के साथ मौत के घाट उतार दिया है, शिक्षक तुलेश चंद्राकर उसकी पत्नी सुमित्रा कुरूद के श्रीराम टाउन कॉलोनी में अपने स्वंय के आवास में रहते थे। घटना बीती रात की बताई जा रही है। पति पत्नी का शव छत के उपर मिला है, जबकि उसके दो बच्चेे एक बच्चा 6 साल और दूूसरा बच्चा 2 साल का  है उन्हेें  सुरक्षित बताये जा रहे है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके में पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गई है। पुलिस की माने तो हत्या की वजह और कातिल का अभी पता नही चल पाया है। फिलहाल पुलिस फॉरेंसिक टीम की मदद ले रही है और हत्यारे की तलाश में जुट गई है। घटना के पश्चात एसपी बीपी राजभानू, एएसपी मनीषा ठाकुर, कुुरुद एसडीओपी व कुरुद टीआई रामनरेश सेंगर सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटना स्थल का बारिकी से मुआयना किया। हत्यारे तक पहुंचने पुलिस डॉग स्वायड व फारेंसिंक टीम की मदद ले रही है। प्रारंभिक जांच में स्पष्ट हो रहा है कि हत्या की वजह दुश्मनी व निजी कारण हो सकता है। क्योंकि घर में लूटपाट या चोरी के सबूत नहीं मिले है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *