छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य विभाग द्वारा पी एम केयर फंड से वेंटिलेटर खरीदी की खबरे भ्रामक तथा तथ्यहीन : स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव

Chhattisgarh

रायपुर/पीएम केयर्स फंड से वेंटिलेटर खरीदी के विषय में नेता प्रतिपक्ष धर्मलाल कौशिक के बयान पर स्वास्थ्य मंत्री  टीएस सिंह देव ने दी कड़ी प्रतिक्रिया है।

पीएम केयर फंड से राज्य सरकार द्वारा किसी भी प्रकार के वेंटीलेटर्स की खरीदी नही की गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार पी एम केयर फंड से समस्त वेंटीलेटर्स की खरीदी केंद्र सरकार द्वारा की गयी है । छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग की किसी भी मेडिकल एजेंसी की पी एम केयर फंड से वेंटीलेटर्स की ख़रीदी में कोई भूमिका नही है। वेंटीलेटर्स केंद्र सरकार द्वारा खरीदी कर छत्तीसगढ़ भेजा गया है ।

 

 

 

राज्य सरकार ने इस तथ्य का खंडन किया है कि प्रधानमंत्री केयर फंड से राज्य सरकार द्वारा वेंटिलेटर खरीदे गए हैं राज्य सरकार यह स्पष्ट करती है कि प्रधानमंत्री केयर फंड से किसी भी प्रकार से कोई वेंटिलेटर क्रय करने का कार्य छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा नहीं किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *