सूरजपुर : आजादी के 75 वर्ष पूरा होने पर हीरक जयंती के अवसर पूरे देश में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है । कांग्रेस पार्टी प्रदेश के 90 विधानसभा क्षेत्र में आयोजित 75 किलोमीटर पदयात्रा ,आजादी गौरव पदयात्रा निकाली गई,जिसमे स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेम साय सिंह टेकाम अपने विधानसभा क्षेत्र सूरजपुर के केर्ता, जगनाथपुर में गौरव पदयात्रा में आज भी शामिल हुए।