बस्तर टाइगर नेता महेंद्र कर्मा के बेटा दीपक कर्मा का कोरोना से इलाज के दौरान निधन

Chhattisgarh

रायपुर : बस्तर के टाइगर नेता महेंद्र कर्मा के बेटे दीपक कर्मा का कोरोना से इलाज के दौरान निधन हो गया. दीपक राजधानी के एमएमआई अस्पताल में भर्ती थे. दीपक की माँ देवती कर्मा कांग्रेस पार्टी की विधायक हैं.दीपक कर्मा दंतेवाड़ा नगर पालिका के लगातार 3 बार अध्यक्ष बने थे. उन्होंने बस्तर लोकसभा से चुनाव भी लड़े थे.प्रदेश कांग्रेस महासचिव दीपक कर्मा ने 12 अप्रैल को फेसबुक पोस्ट के जरिए कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी थी और पोस्ट में कहा था कि कोविड एंटीजन टेस्ट में मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. मेरे संपर्क में आने वाले सभी लोगों से निवेदन है कि वे अपना ख्याल रखें. किसी भी प्रकार का लक्षण दिखने पर अपना टेस्ट जरूर करा लें.’

दंतेवाड़ा में कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद दीपक कर्मा को जगदलपुर मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया था. फेफड़े में संक्रमण अधिक होने के बाद उन्हें रायपुर लाया गया था, यहाँ हॉस्पिटल में उनें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मंगलवार को ही डॉक्टरों से बातचीत कर दीपक कर्मा का हालचाल पूछा था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *