मुख्यमंत्री से प्रसिद्ध क्रिकेटर हरभजन सिंह ने की सौजन्य मुलाकात

Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ : रायपुर 11 फरवरी 2019 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में प्रसिद्ध क्रिकेटर हरभजन सिंह ने सौजन्य मुलाकात की। मुलाकात के दौरान हरभजन सिंह ने उन्हें मुख्यमंत्री बनने पर बधाई और शुभकामनाएं दी।हरभजन सिंह ने मुख्यमंत्री को अपना हस्ताक्षर युक्त बल्ला भी भेंट किया। मुख्यमंत्री ने इस भेंट के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री  बघेल ने  हरभजन सिंह को प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। इस अवसर पर खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल और खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव  सिद्धार्थ कोमल परदेशी भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *