भाजपा महिला मोर्चा की बैठक सम्पन्न : शैलेन्द्री परगनिहा

Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ : रायपुर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिला बैठक यहां एकात्म परिसर में हुई। बैठक में आगामी 15 फरवरी को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के स्वागत, सम्पर्क अभियान और समर्पण निधि संग्रह पर चर्चा हुई।
महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष शैलेन्द्री परगनिहा की अध्यक्षता में आहूत इस बैठक में लोकसभा चुनाव से पूर्व आहूत संगठनात्मक कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा कर सबको दायित्व सौंपे गए। कल 12 फरवरी से महिला मोर्चा द्वारा हर बूथ पर ‘मेरा घर भाजपा का घर‘ अभियान के तहत भाजपा का झंडा लगाया जाएगा इसी के साथ महिलाओं से संपर्क के अभियान की शुरुआत करेंगी। इसी तरह सभी बूथों पर समर्पण निधि संग्रह का कार्यक्रम भी होगा। आगामी 15 फरवरी को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के प्रस्तवित कार्यक्रम को सफल बनाने का निश्चय भी महिला मोर्चा ने किया।
बैठक में रायपुर जिला भाजपा अध्यक्ष राजीव अग्रवाल के अलावा पल्लवी भोंसले, सीमा सिंह, कपिला सिंह, मनोरमा, वीणा वर्मा, सरोज पांडेय, शोभा नागक्षिरे, कणिका हलधर, सुशीला धीवर, यशोदा कमल साहू, भोली सोनी आदि की मौजूदगी में श्रीमती किरण गंगू बघेल को महिला मोर्चा का रायपुर जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *