भाजपा किसान मोर्चा 19 को कलेक्टर को ज्ञापन सौंपेगा : पूनम चंद्राकर

Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ : रायपुर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की सोमवार को आहूत बैठक में प्रदेशभर में आगामी कार्ययोजनाओं के परिप्रेक्ष्य में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पूनम चंद्राकर व महामंत्री द्वारिकेश पांडेय ने बताया कि फरवरी से 02 मार्च तक किसान मोर्चा के सभी कार्यकर्ताओं के घर में झंडा लगाना ‘मेरा घर भाजपा का घर‘ को सफल बनाया जाएगा। प्रत्येक जिला मुख्यालय में 19 फरवरी कलेक्टर को ज्ञापन किसान मोर्चा सौंपेगा। किसान मोर्चा का राष्ट्रीय अधिवेशन गोरखपुर (यू.पी) में फरवरी 23-24 में जाने के कारण पदाधिकारी 21 फरवरी से 27 फरवरी तक यात्रा पर रहेंगे। 03 मार्च से 30 मार्च मंडल स्तर पर किसान-सम्मेलन व सम्मान समारोह, जिला एवं प्रदेश कार्यसमिति के लोग जाएंगे। बीजेपी के सभी प्रमुख प्रस्तावित 6 कार्यक्रम में किसान मोर्चा सह-भागिता करेगा। प्रदेश किसान मोर्चा के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी एवं कार्यसमिति के सदस्यगण का दौरा प्रभार क्षेत्र में अनिवार्य रूप से 03 मार्च से 30 मार्च तक होगा। प्रदेश पदाधिकारी का प्रदेश का संयुक्त दौरा 03 मार्च से 30 मार्च में होगा।
बैठक में किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष युधिष्ठिर चंद्राकर, बालाराम साहू, भरत वर्मा, अनिल पांडेय, महामंत्री चंदन साहू, गौरीशंकर श्रीवास सहित किसान मोर्चा के सदस्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *