लाउडस्पीकर के जरिए पाटन के गांव गांव में कोरोना के विरुद्ध लोगों को जागरूक करती दुर्ग पुलिस

Chhattisgarh

पाटन : पुलिस अधीक्षक दुर्ग प्रशांत ठाकुर के निर्देशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण  प्रज्ञा मेश्राम. एसडीओपी पाटन  आकाश राव गिरिपुंजे के कुशल मार्गदर्शन में कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को रोकने हेतु लगाए गए लॉक डाउन को सफल बनाने हेतु थाना पाटन पुलिस के निरीक्षक शिवानंद तिवारी द्वारा आज अपने काफिले और लाउडस्पीकर द्वारा ग्राम अरसनारा चीचा.फुण्डा .देमार. तुलसी में जन जागरूकता अभियान चलाया गया।

इस दौरान आमजन को भीड़ भाड़ में ना जाने और सदैव मास्क का प्रयोग करने साबुन से हाथ धोने के संबंध में बताया गया और और बेवजह घूमते पाए जाने पर उनके विरूद्ध वैधानिक करवाई करने हेतु हिदायत दिया गया और मास्क वितरण किया गया।

दुर्ग पुलिस की इस अभिनव पहल पर आमजन द्वारा इस कार्यवाही की भूरी भूरी प्रशंसा की और लॉकडाउन को सफल बनाने में पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग करने का भरोसा दिलाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *