शैलेश नीतिन के बयान पर भाजपा की प्रतिक्रिया

Chhattisgarh

रायपुर : कांग्रेस नेता शैलेश नितिन के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा मीडिया प्रभारी ने कहा कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्री विष्णु देव साय को वर्चुअल बैठक में शामिल होने कहा गया था लेकिन समय पर लिंक से न जुड़ पाने पर बैठक में अपना प्रतिनिधि भेजने कहा गया तब भाजपा प्रदेशाध्यक्ष की ओर से  शिवरतन शर्मा भाजपा का प्रतिनिधि करते हुए बैठक में शामिल हुए । नलिनीश ठोकने ने कहा कि कांग्रेस सरकार छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवा को बेहतर करने में मिले सुझाव को अपनाने में लगाए जिससे कोरोना से पीड़ित को बेहतर स्वास्थ्य सेवायें मिल सके ।

भाजपा मीडिया प्रभारी ने कहा कि बैठक में स्वास्थ्य मंत्री को न बुलाया जाना आश्चर्य जनक है । कांग्रेस मीडिया प्रभारी भाजपा से प्रश्न पूछने की बजाय मुख्यमंत्री से सवाल करे कि स्वास्थ्य मंत्री को बैठक में क्यो नही  बुलाया गया ? ।मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री के बीच का मतभेद प्रदेश के लिए शुभ संकेत नही है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *