रायपुर : कांग्रेस प्रवक्ता आरपी सिंह ने रायपुर लोकसभा सांसद सुनील सोनी के बयान का पलटवार करते हुए कहा है कि सांसद सुनील सोनी प्रदेश सरकार के विरुद्ध झूठे बयान बाजी करना बंद करें, उन्हें इस तरह के बयान बाजी करना शोभा नहीं देता है।प्रेस वार्ता कर जनता को गुमराह करने की कोशिश की जा रही है।

प्रदेश में कोरोना चरम पर का आरोप मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर लगाया है, जबकि प्रदेश में विगत दिनों अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का आयोजन हुआ था जिसमें स्वयं सांसद सुनील सोनी बिना मास्क लगाए, कोरोना गाइडलाइन का पालन ना करते हुए स्टेडियम दीर्घा में पहुंचे हुए थे और खुद ही सोशल मीडिया में फोटो शेयर भी किए हैं। संसद सुनील सोनी उतना ही जिम्मेदार है जितना वह दूसरे को ठहरा रहे हैं। प्रदेश सरकार पर आरोप के बजाय अपने गिरेवान में झांक कर देखें।प्रदेश में Corona का संक्रमण बड़ा और क्रिकेटर Corona संक्रमित हुए हैं तो सांसद सुनील सोनी भी उतना ही जिम्मेदार हैं इसलिए जनता को गुमराह करने की कोशिश ना करें।
कांग्रेस प्रवक्ता आरपी सिंह ने कहा है कि प्रदेश सरकार कोरोना के बढ़ते संक्रमण को कारगर ढंग से रोकने के लिए प्रदेश में पर्याप्त वेंटीलटर कोविड सेंटर तथा वैक्सीन सेंटर की व्यवस्था की है। कांग्रेस प्रवक्ता आर पी सिंह ने रायपुर लोक सभा सांसद सुनील सोनी को जानकारी देते हुए कहा है कि मैं बता दूं कि रायपुर जिले में 58 शासकीय चिकित्सालय और केन्द्रों में कोरोना के जांच और निःशुल्क वैक्सीन लगाने की व्यवस्था की गई है। इसी तरह 57 निजी चिकित्सालयों में कोरोना के जांच और निःशुल्क वैक्सीन लगाने की व्यवस्था की गई है।