आर्य 4 और 5 को छत्तीसगढ़ प्रवास पर, बिलासपुर में संविधान संगोष्ठी में हिस्सा लेंगे

Chhattisgarh

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य कल 4 दिसम्बर को रायपुर पहुँच रहो हैं। दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर आ रहे  आर्य कल 4 दिसम्बर को शाम 5.15 बजे इंदौर से विमान द्वारा प्रस्थान कर 6.30 बजे रायपुर पहुँचेंगे। कल यहाँ रात्रि विश्रामं करने के बाद  आर्य परसों 5 दिसम्बर को बिलासपुर जाएंगे जहाँ दोपहर 1 बजे डॉ. बाबासाहव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद दोपहर 2 बजे से भाजपा कार्यालय में संविधान गौरव अभियान की संगोष्ठी में हिस्सा लेंगे तुरंत बाद विभिन्न समाज प्रमुखों से भेंट करेंगे। वहाँ से वापस रायपुर आकर  आर्य रात्रि 8.45 बजे विमान द्वारा नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे। रायपुर से बिलासपुर जाते हुए मार्ग पर विभिन्न स्थानों पर उनका स्वागत किया जाएगा जिसके लिए भाजपा अजा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक नवीन मार्कण्डेय ने सभी कार्यकर्ताओं से अधिकाधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *