रेलवे स्टेशन रायपुर में चलाया गया जागरुकता अभियान

Chhattisgarh

रायपुर : रेलवे स्टेशन रायपुर में चलाया गया जागरुकता अभियान। आज दिनांक 25.03.2021 को निरीक्षक मनीष कुमार के नेतृत्व में रेल सुरक्षा बल पोस्ट रायपुर के उप निरीक्षक एस के शुक्ला महिला उपनिरीक्षक दामिनी भारदिया ने बल सदस्यों सहित ज्वलनशील पदार्थ के संबंध में रेलवे स्टेशन रायपुर में जागरूकता अभियान चलाया,

 

जिसके तहत गाड़ी संख्या 02834 हावड़ा-अहमदाबाद एक्सप्रेस एवं अन्य गाड़ियों को चेक किया, रेलगाड़ियों के पैंट्रीकार मैनेजर को फायर संबंधित दिशा निर्देश दिए, इसके साथ ही कैटरिंग स्टाफ को भी जागरूक किया गया, वेटिंग हॉल में यात्रियों को ज्वलनशील पदार्थ जैसे पेट्रोल, केरोसिन गैस-सिलेंडर आदि लेकर रेल यात्रा नहीं करने के संबंध में समझाइश दिया गया पार्सल घर, पार्किंग आदि स्थानों पर चेकिंग दौरान अग्निशमन यंत्रों को विशेष तौर पर चेक करते हुए जागरूकता अभियान चलाया, स्वयं की सुरक्षा और रेल संपत्ति की सुरक्षा हेतु निर्देश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *