अज्ञात महिला की 6 टुकड़ों में कटी लाश : पंडरिया थाना

Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ : कवर्धा जिले के पंडरिया थाना क्षेत्र के ग्राम रहमान कांपा में शुक्रवार को एक अज्ञात महिला की 6 टुकड़ों में कटी लाश मिलने से सनसनी फैल गई। आरोपियों ने इस लाश को जलाने का भी प्रयास किया मगर वे सफल नहीं हो सके। शनिवार को ये जानकारी पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि सभी थानों को एलर्ट पर रखा गया है। स्थानीय लोगों से उसकी शिनाख्त करवाई जा रही है। अभी तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है।

क्या है पूरा मामला:
एसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने कहा कि जिले के पंडरिया थाना अंतर्गत ग्राम रहमान कांपा में शुक्रवार को दिल दहला देने वाला नजारा देखा गया। सडक किनारे एक प्लाट में कई टुकड़ों में महिला का शव मिला। शव का जलाने का भी प्रयास किया गया। इसकी सूचना सुबह स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। घटना के चलते गांव में दहशत का माहौल है। घटना स्थल पर पुलिस पहुंचकर कर जांच किया। जहां टुकड़ों में शव बरामद हुआ।
कहां-कहां से कटी मिली लाश:
अज्ञात महिला की लाश की टांग को घुटने के नीचे, बांह के कोहनी के नीचे हाथ को काट दिया गया है। वहीं धड़ से सिर को भी अलग कर दिया है। इस तरह छह टुकड़े में शव को एकत्रित किया गया। मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
दूसरी जगह हुई है हत्या:
पुलिस अधिकारी के मुताबिक महिला की हत्या और शव के टुकड़े कहीं और किए गए हैं। जबकि जलाने का कार्य यहां पर किया गया। वहीं इस घटना को अंजाम एक अकेला व्यक्ति नहीं दे सकता। इसमें कई लोगों के शामिल होने की आशंका है।
नहीं हो पायी शिनाख्त:
मामले में पुलिस लगातार शव की शिनाख्ती की कोशिश में जुटी है, लेकिन अब तक कोई पता नहीं चल सका है। साक्ष्य छुपाने के लिए ही शव का जलाने का प्रयास किया गया, लेकिन इसमें पेटीकोट का नाड़ा नहीं जला, जो शिनाख्ती के लिए पर्याप्त माना जा रहा है। पुलिस जिलेभर के थाना सहित आसपास जिले के थानों में भी महिला के गुमशुदा रिपोर्ट को खंगाल रहे हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *