नकली दरोगा को गिरफ्तार : कोतरा रोड थाने

Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ : 09 फरवरी ,रायगढ़ जिले के कोतरा रोड थाने की पुलिस ने एक नकली दरोगा को गिरफ्तार किया है। शनिवार को ये जानकारी थाना प्रभारी रूपक शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि मुखबिर को सक्रिय कर 08 फरवरी को दो आरोपियों में से एक आरोपी विशाल कुमार सारथी को पकड़ लिया गया है। उसके दूसरे साथी एमसी सिदार की तलाश की जारी है!

क्या है पूरा मामला :
कोतरा रोड थाना प्रभारी रूपक शर्मा ने कहा कि मामला 3 फरवरी का बताया जा रहा है। आरोपी नकली दरोगा बन कर के ग्रामीणों से नगदी और देशी शराब छीन रहा था। बीते तीन फरवरी को रात करीब नौ बजे खैरपुर निवासी पंचराम यादव और उत्तरा कुमार देवांगन स्थानीय उद्योग से काम कर घर में आए मेहमानों के लिए चार पाव शराब लेकर घर जा रहे थे। तभी ग्राम धनगर निवासी दो युवक विशाल कुमार सारथी, एमपी सिदार ने अपने आप को पुलिस का दरोगा बताते हुए कहा कि तुम दोनों शराब लूट कर कहां जा रहे हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *