केन्द्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी का दौरा कार्यक्रम

Chhattisgarh

रायपुर। केन्द्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी (केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग, नागरिक उड्डयन, शहरी आवास मंत्रालय भारत सरकार) अपने एकदिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर रविवार 7 फरवरी को राजधानी रायपुर आ रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी नलिनीश ठोकने ने बताया कि केन्द्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत दिल्ली से प्रातः 09 बजे राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल पहुंचेंगे। प्रातः 09ः30 बजे पहुना गेस्ट हाऊस पहुंचेंगे, जहां से सुबह 10ः30 बजे प्रस्थान कर 10ः45 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर पहुंचेंगे। भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी नलिनीश ठोकने ने बताया कि भाजपा प्रदेश कार्यालय में केन्द्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी भाजपा नेताओं की बैठक लेंगे। इसके पश्चात केन्द्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी दोपहर 12 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में पत्रकार वार्ता को संबोधित करेंगे।वार्ता के पश्चात दोपहर 01 बजे भाजपा कार्यालय से प्रस्थान कर पहुना गेस्ट हाऊस पहुंचेंगे ।गेस्ट हाऊस से दोपहर 02ः50 बजे न्यू सर्किट हाऊस सिविल लाइन के लिए प्रस्थान करेंगे, जहां दोपहर 03 बजे से केन्द्रीय बजट 2021-2022 बुध्दिजीवी सम्मेलन में केन्द्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद शाम 05ः15 बजे पहुना गेस्ट हाऊस पहुंचेंगे और शाम 05ः45 बजे स्वामी विवेकानंद विमानतल के लिए रवाना होंगे जँहा से शाम 07 बजे केन्द्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी दिल्ली प्रस्थान करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *