राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह वर्ष 2021 अंतर्गत ‘‘यातायात जन जागरूकता पुलिस संगवारी’’ क्रिकेट प्रतियोगिता

Chhattisgarh

गरियाबंद : पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के दिशा-निर्देश एवं मार्गदर्शन में ‘‘ राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह’’ वर्ष 2021 के अंतर्गत पुलिस परेड ग्राउंड गरियाबंद में तीन दिवसीय यातायात जन जागरूकता पुलिस संगवारी’’ क्रिकेट प्रतियोगीता का आयोजन किया जा रहा है। इस खेल का उद्ेश्य यातायात के संबंध में जनजागरूकता फैलाना। उक्त प्रतियोगिता में जिला प्रशासन, मीडिया, सी.आर.पी.एफ, पुलिस की टीम ले रही है । मैच के दौरान यातायात जागरूकता हेतु लगातार संदेश प्रसारण किया जा रहा है। खेल के दौरान मैन आॅफ दी मैच, सीरिज विजेता को हेलमेट से पुरस्कृत किया जायेगा साथ ही फाईनल मैच के बाद यातायात जागरूकता रैली निकाली जायेगी। जिस पर गरियाबंद पुलिस के समस्त अधिकारी/कर्मचारी व जनता भाग लेगे।

आज के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री नीलेश क्षीरसागर कलेक्टर जिला गरियाबंद, पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल रहे । कार्यक्रम में  संतोष महतो अति0 पुलिस अधीक्षक जिला गरियाबंद, जी.आर. चैरसिया ए.डी.एम. रूपेश कुमार एसडीओपी मैनपुर, उमेश राय रक्षित निरीक्षक यातायात प्रभारी जिला गरियाबंद उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *