रायपुर : दिनांक 31.07.2020 को उ म नि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर अजय यादव व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, तारकेश्वर पटेल के आदेशानुसार उप पुलिस अधीक्षक, लाइन मणिशंकर चंद्रा द्वारा जिले में तैनात 09 क्यू आर टी (क्विक रिस्पॉन्स टीम) के कुल 86 अधिकारी /कर्मचारीयो को उनकी ड्यूटी के संबंध में ब्रीफ किया गया। सभी कर्मचारियों को शहर की कानून व्यवस्था एवम अन्य आपातकालीन आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए सदैव तत्पर व सचेत रहकर मौके पर रिस्पॉन्स समय के अनुसार तुरंत पहुँचने का विशेष ध्यान देने आवश्यक दिशा निर्देश दिए साथ ही ड्यूटी के दौरान निर्धारित गणवेश व साज सज्जा धारण करने, आम जन से सदव्यवहार करने तथा कोरोना महामारी से बचाव के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए। इस दौरान रक्षित निरीक्षक चंद्र प्रकाश तिवारी, सूबेदार अभीजीत भदौरिया उपस्थित थे।।