जनता का कार्य नहीं रुकना चाहिए। परंतु यह कार्य करने का जो ढोंग कर रहे है उसकी भी पोल खोलनी चाहिए – बृजमोहन

Chhattisgarh

रायपुर ! कांग्रेस के महापौर द्वारा जारी ‘तुंहर सरकार तुंहर द्वार’ कार्यक्रम के नाम पर हो रहे ढकोसला के बारे में जनता को जागरूक करने व इसकी सच्चाई जनता के सामने लाने के लिए, आज भारतीय जनता पार्टी, जिला कार्यालय, एकात्म परिसर में रायपुर नगर निगम के भाजपा के पार्षद गण , पार्षद पदप्रत्याशी मंडल अध्यक्ष, जिला पदाधिकारियों की बैठक हुई।

बैठक में सभी ने एक स्वर में कल भाजपा के पूर्व पार्षद व वरिष्ठ नेता प्रफुल्ल विश्वकर्मा को लोकतांत्रिक तरीके से विरोध दर्ज कराने से रोकने की कोशिश व पुलिस प्रशासन को आगे कर भाजपाइयों को डराने के प्रयास की निंदा की गई। व तय किया गया कि अब जिन जिन वार्डों में यह कार्यक्रम होगा वहां भाजपा के पार्षद, पार्षद प्रत्याशी व कार्यकर्ता गण जनता की आवाज को लेकर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे और अपना विरोध दर्ज कराएंगे।
भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस अपने घोषणा पत्र में किए संपत्ति कर आधा किए जाने के वादे को अभी तक पूरा नहीं कर पाई है। भाजपा शासन में शहर को यातायात जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए रावण-भाठा में अंतरराजयीय बस स्टैंड का निर्माण कर दिया गया था उसे 2 साल बीतने के बाद चालू भी नहीं करा पाई है। अमृत मिशन के तहत 12 साल पहले पूर्व महापौर सुनील सोनी के कार्यकाल में जो टंकियां बनी थी। उससे आज भी पाइप लाइन से जोड़कर पूरे शहर में पानी की व्यवस्था सुचारू रूप से नहीं कर पाई है । सरकार जो कार्य अपन दुआर में बैठकर कर सकती है वह तो कर नहीं पा रही है और लोगों के घर तक पहुंचने का नाटक कर रही है।
उन्होंने कहा कि जनता का कार्य नहीं रुकना चाहिए। परंतु यह कार्य करने का जो ढोंग कर रहे है , उसकी भी पोल खोलनी चाहिए ।
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व रायपुर प्रभारी  खूबचंद पारख ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा संगठित होकर संगठन को साथ लेकर जनता के मुद्दे हर जरूरी जगह उठानी चाहिए , यह हमारा दायित्व ही नहीं बल्कि विपक्ष के नाते कर्तव्य भी है।
भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी ने कहा कि महापौर एजाज ढेबर भाजपा शासन में किए गए कार्यक्रमों की नकल कर रही है। परंतुअच्छे काम की नकल करने के लिए भी अकल की जरूरत होती है। आज जब महापौर जनता के बीच जा रहे हैं तो वहां उन्हें जो विरोध का सामना करना पड़ रहा है उससे उन्हें पता लग गया कि सिर्फ इवेंट कंपनी को सामने रखकर कार्यक्रम कराना महत्वपूर्ण नहीं होता महत्वपूर्ण होता है जनता के कार्य को अपना कार्य समझ कर करना। और लोकतंत्र में तो जनता सदैव सर्वोपरि होती है आज प्रधानमंत्री आवास योजना लगभग बंद से हो गए हैं। राशन कार्ड श्रमिक कार्ड विधवा पेंशन कार्ड आयुष्मान कार्ड ऐसी बहुत सी योजनाएं हैं जिनके लिए जनता दर-दर भटक रही है साथ ही उन्होंने महापौर को चेतावनी देते हुए कहा कि लोकतंत्र में शांतिपूर्ण विरोध करना विपक्ष का अधिकार होता है फिर भी अगर कल पूर्व पार्षद के खिलाफ जो घटना हुई है उसकी पुनरावृत्ति होती है तो भाजपा उग्र प्रदर्शन करेगी। बैठक का संयोजन भाजपा महामंत्री ओंकार बैस ने व संचालन भाजपा महामंत्री रमेश सिंह ठाकुर ने किया आभार प्रदर्शन भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा ने किया।
भाजपा मीडिया प्रभारी अनुराग अग्रवाल ने बताया कि बैठक में रायपुर ग्रामीण के पूर्व विधायक नंदे साहू, छगन मूंदड़ा ,संजय श्रीवास्तव, अशोक पांडे, प्रफुल्ल विश्वकर्मा ,सूर्यकांत राठौर, महिला मोर्चा की नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष मीनल चौबे ,जिला अध्यक्ष सीमा संतोष साहू, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष योगी अग्रवाल ,उपाध्यक्ष सत्यम दुबे, बजरंग खंडेलवाल, आशू चंद्रवंशी , मुरली शर्मा,प्रचार मंत्री राजीव मिश्रा,मंत्री अकबर अली ,हरीश ठाकुर ,मनीषा चंद्राकर, वरिष्ठ पार्षद मृत्युंजय दुबे ,मनोज वर्मा, सरिता वर्मा, मंडल अध्यक्ष अनूप खेलकर सालिक सिंह ठाकुर महेश शर्मा गोरेलाल  ,ज्ञानचंद, वंदना राठौर ,उत्कर्ष त्रिवेदी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *