रायपुर, 27 जनवरी 2021/ राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने प्रदेशवासियों को छेर-छेरा पर्व की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा कि यह पर्व खरीफ की नई फसल के खलिहान से घर आ जाने के बाद मनाया जाता है। आज के दिन द्वार-द्वार पर छेरी के छेरा …, छेरछेरा, माई कोठी के धान ल हेरहेरा… की गूंज सुनाई देती है। यह छत्तीसगढ़ के महान ग्राम्य तथा कृषि संस्कृति -परपंरा को प्रदर्शित करता है। साथ अन्नदान की परम्परा को जीवंत करती है। इस पावन दिवस पर मैं कामना करती हूँ कि छत्तीसगढ़ प्रदेश धन-धान्य से सदैव परिपूर्ण हो।