पुलिस ने हत्या के आरोपियों को किया गिरफ्तार

Chhattisgarh

गरियाबंद : गरियाबंद पुलिस को एक बडी कामयाबी हाथ लगी है, पुलिस ने हत्या के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है,अमलीपदर पुलिस ने एक आरोपी को उसके गांव से और दूसरे को ओडिसा के रेंगाढोढकी गॉव से गिरफ्तार किया है, दोंनो आरोपी घुमरापदर गॉव के रहने वाले है, पकडे गये आरोपियों में से एक का नाम घासीराम है और दुसरे आरोपी का नाम बलीराम है, दोनों ने मिलकर महीनेभर पहले गॉव के ही एक दम्पति पर जानलेवा हमला किया था, जिसमे महिला की मौके पर मौत हो गयी थी वही उसका पति सेवकराम हमले में गंभीर रुप से घायल हो गया था, मृतक महिला बासमति बाई रिस्ते में आरोपी घासीराम की चाची और सेवकराम की मौसी लगती थी, घटना को अंजाम देने के बाद दोनों फरार हो गये थे, पुलिस लगातार दोनों आरोपियों की पतासाजी में जुटी हुयी थी और जैसे ही अमलीपदर पुलिस को मुखबिर से इनकी सुचना मिली पुलिस ने दबिश देकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया, पुलिस अधिकारियों के मुताबिक मामला जमीन विवाद से जु़डा है, जिसमें आरोपियों ने बासमति बाई को सर में टांगिया मारकर मौत के घाट उतार दिया वहीं सेवकराम को घायल कर दिया था, आरोपियों ने लालच में आकर अपने करीबी परिजनों को ही मौत के घाट उतार दिया था, फिलहाल पुलिस ने दोनो के खिलाफ कार्यवाही शुरु कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *