रायपुर : राजधानी रायपुर के कबीर नगर थाना क्षेत्र में कल दिनांक 14/01/ 2021 को सायं में प्राप्त मुखबीर सूचना के आधार पर तस्दीक करते हुए थाना क्षेत्र के ग्राम सोंडोंगरी के चक्रधारी ईटा भट्ठा के पास आरोपी सागर दास मानिकपुरी पिता नयन दास उम्र करीब 22 साल निवासी बी .एस. यु.पी. कॉलोनी मकान नंबर 31 ब्लॉक नंबर 11 टाटीबंध रायपुर एवं सागर चौधरी पिता हरिप्रसाद चौधरी उम्र 21 साल निवासी मजदूर नगर सरोरा थाना उरला दोनों को घेराबंदी कर 1100 ग्राम गांजा एवं नगदी करीब ₹5900/- के साथ पकड़ कर धारा 20 बी एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत पर भेजा गया है।