10 नवजात बच्चों की जिंदा जलकर मौत

Chhattisgarh

महाराष्ट्र : महाराष्ट्र में बड़ी घटना सामने आ रही है,महाराष्ट्र के भंडारा के सरकारी अस्पताल में बच्चों के वार्ड में बीती रात दो बजे आग लग गई. आग में 10 नवजात बच्चों की जिंदा जलकर मौत हो गई है. इन बच्चों की उम्र एक दिन से लेकर 3 महीने तक बताई जा रही है. जिन बच्चों ने अभी जिंदगी का मुंह भी ठीक से नहीं देखा था. एक बड़ी लापरवाही ने उनकी जान ले ली।जानकारी के मुताबिक आईसीयू वार्ड में कुल 17 बच्चे मौजूद थे, इनमें 10 को नहीं बचाया जा सका.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *